UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को रहेंगे जिले के दौरे पर, विभिन्न शिविरों का करेंगे निरीक्षण
कोटपुतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग, राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा शनिवार 04 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार खर्रा भिवाड़ी से दोपहर 2.30 बजे नीमराना पहुंचकर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे. इसके पश्चात सायं 4:15 बजे पावटा के कल्याणपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे, इसके पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.


