विधायक देवी सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) कराणा में विधायक देवी सिंह शेखावत की अध्यक्षता में लाभार्थी संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ वितरण की समीक्षा की।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर कराणा सरपंच देवी सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।