खैरथल में 4 अक्टूबर को कांग्रेस की विशाल जनसभाः पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 55 वें दिन में प्रवेश कर गया। समिति ने 4 अक्टूबर को भव्य जनसभा आयोजित करने का फैसला लिया है जिसमें को कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
- पूर्व मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचेंगे
जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दुरू मियां, एम.डी. चौपदार, रामगढ़ से पूर्व विधायक साफिया जुबेर और अलवर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक नेताओं के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
- अनाज मंडी में लगा पंडाल
जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खैरथल अनाज मंडी में विशाल पंडाल और बड़ा मंच तैयार किया गया है। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे गए हैं, ताकि भारी भीड़ जुटाई जा सके।
शुक्रवार को किशनगढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने सभा स्थल का निरीक्षण कर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस मौके पठर किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, विधानसभा प्रभारी गफूर खान, गिरीश डाटा, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, खैरथल नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, मंडी व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, पंकज रोघा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


