नवीन उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार तिथि निर्धारित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु इस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति 7 मई एवं 5 अगस्त 2025 के अनुसरण में तहसील बयाना ग्रामीण, भरतपुर ग्रामीण एवं नदबई ग्रामीण में नवीन उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार तिथि निर्धारित कर दी गई है।
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि तहसील बयाना (ग्रामीण) में नवीन उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 7 अक्टूबर, तहसील भरतपुर (ग्रामीण) में 14 अक्टूबर एवं तहसील नदबई (ग्रामीण) में 15 अक्टूबर 2025 को उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय जिला रसद अधिकारी के कमरा नं. 5 में आयोजित किए जाएगें। सभी अभ्यर्थियों एवं आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को सूचित किया जाता हैं कि इस बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।