जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर कांग्रेस कमेटी अन्ता
अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी हालिया उप खंड अधिकारी को दिए जवाब में मंदिर निर्माण कार्यों को लेकर फैलाया गया भ्रम न केवल तथ्यों से परे है बल्कि जनभावनाओं के साथ किया गया खुला खिलवाड़ है।
अंता (शफीक मंसूरी) नगर कांग्रेस कमेटी इस भ्रामक और गुमराह करने वाले बयान की तीव्र निंदा करती है। स्पष्ट रूप से कहा जाता है कि *नगर पालिका बोर्ड की बैठक दिनांक 11/02/2025 में सभी मंदिर निर्माण कार्यों को सभी वार्ड पार्षदों द्वारा अनुमोदन कर दिया गया था। जिसकी कार्यवाही अभिलेखों में मौजूद है। अतः यह कहना कि इन कार्यों की स्वीकृति नहीं है। जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
इसके साथ ही जिन स्थलों पर मंदिर निर्माण कार्य हो रहे हैं वे किसी निजी व्यक्ति की ज़मीन नहीं बल्कि नगर पालिका की स्वामित्व भूमि है और अगर ये मंदिर निजी भूमि पर है तो नगर पालिका भू अभिलेख प्रस्तुत कर स्थिति स्पष्ट करे जो मंदिर नगर पालिका की आबादी क्षेत्र में आते हे वहाँ निर्माण करा कर नगर की जनता की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का परिचय दे नगर कांग्रेस कमेटी पूछना चाहती है कि-
- जब संपूर्ण बोर्ड ने इन कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी थी, तब अधिशासी अधिकारी को यह झूठा बयान जारी करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
- क्या यह नगर में शांति और धार्मिक सौहार्द को भंग करने की सोची-समझी कोशिश नहीं है?
कांग्रेस पार्टी हमेशा नगरवासियों की आस्था, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन की पक्षधर रही है। प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि वह तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न करे और जनभावनाओं का सम्मान करे। अन्यथा नगरवासी और कांग्रेस संगठन सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर बाध्य होंगे। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।