निकाय और पंचायत चुनावों में भी 10% प्रतिनिधित्व देने की मांग की
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल सनातन ब्राह्मण कल्याण फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानी शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को नगर निकाय व पंचायत चुनावों में भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर 10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की गई। शिवानी शर्मा ने बताया कि ईडब्ल्यूएस समुदाय को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान तो है, लेकिन 1 अब तक गरीब सवणों को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में कहा कि जिस तरह - एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को आरक्षण के अनुरूप चुनावों में प्रतिनिधित्व दिया जाता है, उसी तरह ईडब्ल्यूएस वर्ग को भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकारों की नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण प्राप्त है, तो चुनावी प्रतिनिधित्व से उन्हें वंचित रखना अनुचित है। यह व्यवस्था लागू होने से ईडब्ल्यूएस समुदाय भी राजनीति की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेगा। इस दौरान शिवानी शर्मा के साथ रेखा देवी, मनोज, सीता देवी, अरुणा, सोना देवी, विनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।