ग्रामीण शिविरों में मिल रही है आयुर्वेद की सेवा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में शहरी सेवा शिविर व ग्रामों में ग्रामीण सेवा शिविर सरकार द्वारा संचालित हो रहें है और इसके तहत आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोज्य कैंपों चिकित्सा शिविर लगाकर जन-जन तक आयुर्वेद चिकित्सा को पहुंचाने का काम शिविर में ड्यूटी देने वाले आयुर्वेद डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।
ग्रामीण सेवा शिविर में आयुर्वेद विधि द्वारा रोगी चिकित्सा के अलावा नाड़ी परीक्षण,क्वाथ वितरण,विद्यकर्म, अग्निकर्म और कपिंग थैरेपी (अलाबू पद्धति) से कपिंग देकर साइटिका रोगियों का इलाज भी किया गया।दर्द निवारण का काम किया गया।साथ ही यहां आए हुए लोगों को परामर्श सेवा देकर लाभ दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए ब्लॉक अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने बताया कि अब तक सैकड़ों रोगी चिकित्सा लाभ ले चुके हैं और जटिल रोगों का इलाज आयुर्वेद में वर्णित अन्य विधि से कर रहे हैं। डॉ दीपक बगड़िया,डॉ वेद प्रकाश सैनी कई रोगियों को इस माध्यम से लाभ दे चुके हैं। डॉ कुमावत ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन और तनाव मुक्ति में आयुर्वेद की उपयोगिता सिद्ध हो रही है। साथ ही इस प्राचीन पद्धति में नस्य,पंचकर्म कटी बस्ती गिरवा बस्ती, जानू बस्ती का भी पेन मैनेजमेंट अच्छा रोल है। 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहरी शिविर में जमात स्कूल में ये सेवाएं एक्सपर्ट द्वारा दी जाएगी।

