सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन की मां भारती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर हुई शुरुआत

Oct 9, 2025 - 13:52
 0
सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन की मां भारती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर हुई शुरुआत

तखतगढ़ / पाली (बरकत खा)

होली चौक गोगरा रोड स्थिति रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ में विद्या भारती जोधपुर प्रांत की शिशु वाटिका सहप्रमुख श्रीमती उमा गौड़,  मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सदस्या श्रीमती मंजुला गांधी, समाज सेविका श्रीमती वीणा रावल, श्रीमती लीला कुमावत ने मां शारदे,ॐ, मां भारती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन की शुरुआत की।
कार्यक्रम  में मुख्य वक्ता श्रीमती उमा गौड़ ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन की महत्वता पर प्रकाश डाला । बालक के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका पर उपस्थित मातृ शक्ति को विस्तार से जानकारी करवाई गई। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी रखी गई विजेता मातृ शक्ति को पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सुशीला चौधरी और श्रीमती रेखा चौहान ने किया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन सहित समस्त भैया जी दीदी जी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................