ढूकिया हॉस्पिटल में मिली राजस्थान सरकार द्वारा आयुर्वेदिक नर्सिंग कोर्स की मान्यता
झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) राजस्थान सरकार व राजस्थान आयुर्वैदिक नर्सिंग परिषद जयपुर के द्वारा ढूकिया हॉस्पिटल कैंपस में आयुर्वेदिक नर्स कंपाउंडर कोर्स की प्रतिवर्ष 60 सीट की मिली मान्यता। हॉस्पिटल निदेशक डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि अब छात्रों को आयुर्वैदिक नर्सिंग कोर्स करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वह अस्पताल परिसर में ही नर्सिंग कोर्स होने की वजह से clinical practice का पूरा फायदा मिलेगा। आयुर्वेदाचार्य प्रिंसिपल डॉ विवेक सिहाग ने बताया कि जो छात्र सत्र 2025- 26 में आयुर्वेद नर्सिंग कोर्स करना चाहते हैं वह दिनांक 28.10.2025 से पहले अस्पताल परिसर में आकर आवेदन करवा सकते हैं आवेदन के इच्छुक अभ्यार्थी की पात्रता किसी भी विषय में 10+2 पास होना अनिवार्य है अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष होनी अनिवार्य है


