कठूमर में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Oct 9, 2025 - 14:42
 0
कठूमर में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

कठूमर/ दिनेश लेखी। कस्बे के वार्ड नंबर तेरह के निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने  पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया ।
थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर पर कुंदे पर रस्सी लगाकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। और शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गोपाल पुत्र दिनेश सैन उम्र 35 साल के रूप में हुई। मृतक अविवाहित था। और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। तथा परिवार के पास खाने के भी पैसे नहीं थे।इस दौरान पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए इसके परिजनों को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद भी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................