भारतीय जीवन बीमा निगम में स्वास्थ्य जाँच एवं स्वछता शिविर
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के भीण्डर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में स्वास्थ्य जाँच एवं स्वछता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे जिला चिकित्सालय भीण्डर के पैथोलोजिस्ट डॉ स्वाति दिवाकर ,चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश सोलंकी,नर्सिंग अधीक्षक पंकज कुमार चौबीसा और नर्सिंग ऑफिसर अतुल आमेटा ने अपनी सेवाएं दी,निगम के अधिकारियों द्वारा सभी चिकित्सा कर्मियों का तिलक,उपरना और मोठड़ा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया,शिविर में भारतिय जीवन बीमा के मांगी लाल, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेंद्र मीना, शाखा प्रबंधक अमित गर्ग ,प्रशानिक अधिकारी अनिल साहु, सहायक प्रशानिक अधिकारी जमक लाल जैन ,मनीष टेलर ,महेश राम सामरिया , विकास अधिकारी, इन्द्र लाल फान्दोत आजीवन चेयरमैन क्लब मेम्बर एवं सभी स्टाफगण एवं अभिकर्ता गण मौजूद रहे,शिविर के अंत मे डॉ स्वाति दिवाकर ने सभी को लाइफ स्टाइल बीमारियों के बारे में और उनके बचाव के बारे में विस्तृत चर्चा की और निगम के कर्मचारियों के प्रश्नो के उत्तर दिए।