पानी के गड्ढे में डूबने से इकलौते मासूम की मौत मचा कोहराम
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के बाईपास रोड स्थित एक कालोनी में घर के बाहर बने पानी के गड्ढे में डूबने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। बाईपास कालोनी निवासी मुनेश मीणा का भांजा तीन वर्षीय तनिष्क मीणा घर के बाहर खेल रहा था तभी वह बाहर बने गंदे पानी के गड्ढे में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तनिष्क मीणा अपनी मां के साथ हिंडोन के महूं के समीप गांव मुंढेरी से खेड़ली आया हुआ था
वह मामा के घर के बाहर खेल रहा थ वहीं परिवार के सदस्य अंदर काम व्यस्त थे। काफी देर बाद उसकी मां ने उसे तलाश की लेकिन वह नहीं मिलने परआसपास तलाश की काफी देर बाद बालक गड्ढे में तैरता हुआ मिला जिसे तुरंत खेड़ली उपजिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक मासूम बालक अपने पूरे परिवार में इकलौता पुत्र था।


