ट्रक ने बाइक को कुचला महिला की मौत।मां-बेटा गंभीर घायल
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर दिवाकरी मोड़ के निकट बोरिंग करने वाले ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। जिससे 45 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं मां-बेटा घायल हैं। जिनका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना गुरुवार शाम की है। ट्रक ने पीछे से कुचला है। जिससे आमजन में गुस्सा भी है मृतक महिला गीता देवी पत्नी रोशन के परिजनों ने बताया कि रोशन बाइक पर मां को डॉक्टर को दिखाने लाया था। उसके साथ पत्नी गीता देवी भी थी। तीनों अलवर से वापस अपने गांव अलावड़ा नंगली जा रहे थे। अलवर शहर में दिवाकरी मोड़ के निकट ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। जिससे गीता देवी की मौत हो गई। वहीं मां रेशम देवी व बेटा रोशन दोनों गंभीर घायल हैं। जिनका इलाज जारी है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। जिससे गीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में ट्रक चालक फरार हो गया।