स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाएं - जिला कलेक्टर

Oct 10, 2025 - 14:31
 0
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाएं - जिला कलेक्टर

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमारशर्मा) 10 अक्टूबर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता और समन्वय से कार्य करें. जिला कलेक्टर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी.

जिला कलक्टर ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जो लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित रहे हैं उनको लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही ग्रामीण सेवा शिविर के प्रत्येक विभागीय सूचकांकों को गंभीरता से लेकर इसकी भी प्रगति में सुधार करें । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गठित राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारीगण नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की मोनिटरिंग करें और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करवाएं।

जिला कलक्टर ने कहा कि 9 अक्टूबर से प्रारंभ टोबेको फ्री यूथ कैम्पन 3.0 के अंतर्गत अधिक चालान की कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में अधिक से अधिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त करवाया जाए लोगों को जागरूक किया जाए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों को लेकर गंभीरता बरती जाए आने वाले सभी केसों के क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से एंटी लार्वा गतिविधि संपन्न करवाई जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पानी ठहरा हुआ है, वहां संबंधित पालिका एवं परिषद से संपर्क कर आवश्यक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग करवाएं। जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था रखें। आमजन को व्यापक रूप से जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। किसी कार्मिक की लापरवाही से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीसीएमओ व संस्थान प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। 

उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी समय में चिकित्सक अपने कक्ष में ही मिलें ताकि मरीजों को इंतजार न करना पड़े। 
जेएसवाई व आरएसवाई की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं  लाभार्थियों के अकाउंट नंबर व अन्य दस्तावेज लें एवं सभी को लाभान्वित करवाएं। विभागीय स्तर पर इन योजनाओं में किसी का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए|  दवा वितरण केन्द्र समय पर खोलने के लिए पाबंद किया जाए।

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच और दवा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जांच एवं दवा के अभाव में मरीज को परेशानी न हो। संस्थागत प्रसव के मामले में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि स्टाफ नियमित रूप से केंद्र पर ठहरें और संस्थागत प्रसव को अधिक से अधिक बढ़ावा दें । बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम, मौसमी बीमारियों, मां वाउचर योजना, पीसीटीएस ओडीके एप, गुड सेमेरिटियन, टीकाकरण, एनीमिया, पीसीपीएनडीटी , आरबीएसके व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर एकरूपता के साथ ध्यान रखकर कार्य किया जाए। इन चिकित्सालयों पर निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा उपलब्धता के निर्देश प्रदान किए गए।

सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने एनक्यूआस के तहत चिकित्सा संस्थानों को तैयार करने के लिए निर्देश प्रदान किए। परिवार कल्याण के अन्य घटकों में आवश्यक सुधार के लिए पाबन्द किया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी रविकांत जांगिड़ ने पीपीटी की माध्यम से संस्थावार जानकारी प्रदान की | 

इस दौरान पीएमओ डॉ. पुष्कर गुर्जर डॉ. सुरेश यादव,  डॉ राजेश सहित अन्य बीसीएमओ डीपीएम डीएनओ और सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................