जयपुर हाइवे अतिक्रमण अभियान के विरोध में हलैना बाजार बन्द:विधायक बहादुरसिंह कोली ने डीएम से वार्ता कर खुलवाया बाजार

Oct 11, 2025 - 12:48
 0
जयपुर हाइवे अतिक्रमण अभियान के विरोध में हलैना बाजार बन्द:विधायक बहादुरसिंह कोली ने डीएम से वार्ता कर खुलवाया बाजार

वैर भरतपुर.....जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित सेवर से कमालपुरा के मध्य जिला प्रशासन,पुलिस,एनएचएआई एवं टोल वसूल कम्पनी के द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के समय शुक्रवार को बस स्टेण्ड के दुकानदार एवं अभियान दल के मध्य विवाद हो गया और जिस विवाद में दो दुकानदार चोटिल हो गए। जिसको लेकर दुकानदारों के पक्ष में व्यापार मण्डल ने शनिवार को बाजार बन्द रख कर धरना दिया और पांच सूत्रीय मांग रखी। सूचना पर विधायक बहादुर सिंह कोली,उप तहसील हलैना के नायव तहसीलदार,थाना प्रभारी,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह पथैना आए,जिन्होने विरोध जता रहे व्यापारी व दुकानदारों से वार्ता की और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता की और दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया। दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाओं अभियान के समय दो दुकानदारों के साथ मारपीट हुए,जो चोटिल हो गए। अभियान से पहले बस स्टैण्ड पर अस्थाई अतिक्रमणकारियों को सूचना नही दी,अचानक अभियान के समय तोड-फोड जारी कर दी। उन्होने बताया कि जिसके विरोध में बाजार बन्द रखा गया। उन्होने बताया कि कस्वा के बस स्टैण्ड पर अस्थाई अतिक्रमण है,बेरोजगार लोग ढकेल लगा कर परिवार का लालन-पालन कर रहे है। अभियान के साथ-साथ हाइवे की सीमा चिन्हित की जाए,गन्दा पानी निकासी की व्यवस्था हो,आवादी क्षेत्र में लोहे की रेलिंग लगे,ओवर ब्रिज का निर्माण हो। विधायक कोली ने जिला कलेक्टर  से विरोध जता रहे दुकानदारों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि कस्वा की समस्या डीएम को बता दी गई,लोहा की रेलिंग का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा जाएगा और हाइवे की सीमा को चिन्हित की जाएगी। हाइवे पर घूम रहे आवारा जानवरों की रोकथाम की जाएगी। इधर डीएम ने स्पष्ट कह दिया कि हाइवे की सीमा के अन्दर से अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण अवश्य हटेगा,जिसके लिए कोई समझौता नही होगा,हमारा काम हाइवे पर लोगों की सुरक्षा करना और यातायात व्यवस्था दुरस्त कायम कराना है। टोल वसूल कम्पनी के बरिष्ठ प्रबन्धक दीपक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभियान से पहले सेवर से कमालपुरा तक लाउस्पीकर से आमजन को सूचना दी गई और एनएचएआई एवं जिला कलक्टर के आदेश पर ये अभियान चल रहा है। शनिवार को टोल वसूल कम्पनी पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया,जिसको लेकर विवाद हो गया। दो दुकानदारों के चोटे आई,हम पहले उन्हे देखने हलैना के सरकारी अस्पताल गए और कुशलक्षेम पूछी,उन्हे स्वास्थ्य लाभ के लिए भरतपुर रैफर कर दिया गया,जहां से उन्हे घर भेज दिया है। टीम ने किसी पर हमला नही किया। अतिक्रमण अवश्य हटेगा,जिसको लेकर हाइवे की सीमा चिन्हित की जा चुकी है,अब दुबारा कस्वा हलैना पर चिन्हित करा दी जाएगी। दुकानदारों की वार्ता के समय पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टंटा,हलैना के प्रशासक सरपचं दीपक कुमार जाटव,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,उदल सिंह,अनु ठाकुर,जिला परिषद सदस्य राकेश किराड,आमोली के सरपंच प्रतिनिधी करतार सिंह आदि मौजूद रहे।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................