लघु फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Dec 22, 2025 - 13:32
 0
लघु फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विकास रथ में लघु फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ विकास कार्यों से भी रूबरू किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में योजनाओं की जानकारी मिलने से पात्र परिवार 
जिले में सोमवार को रथों के माध्यम से 15 ग्राम पंचायतों मुख्यालयों पर फिल्मों का प्रदर्शन कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा राज्य सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों के साहित्य का वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रथों के साथ उपस्थित रहकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये आमजन की समस्याओं को सुना। 
सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलाह एवं रामपुरा में रथों के पहुॅचने पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर आम लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। 
पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं उद्यमियों के लिये कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर दो वर्ष में सभी को लाभान्वित किया है। उन्होंने भरतपुर जिले के विकास के लिये बजट में किये गये प्रावधानों से चल रहे विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराया। 
जिला अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन में खुशहाली है तथा विकसित भारत के सपने का साकार करने की दिशा में विकास कार्यों का सफलता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन में अनुदान, लाडो योजना, जननी सुरक्षा योजना, किसानों के लिये सम्मान निधि, कृषि नवाचार के लिये अनुदान योजना चलाई जा रही है। उन्होंने महिलाओं को राजीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिये समूह बनाकर योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया। 
15 फिल्मों का हो रहा है प्रदर्शन
विकास रथों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित 15 फिल्मों का प्रदर्शन कर ग्रामीण लोगों को सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। जिनमें संस्कृति संरक्षण एवं विकास, सौर उर्जा से हो रहा उजाला, विकास के पथ पर बढता राजस्थान, राजस्थान मण्डप में खेल एवं युवाओं की सुविधाऐं, औद्योगिक विकास, किसानों की कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। 
इस अवसर पर रामपुरा सरपंच रवि कुमार ने सभी का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में जगत गुर्जर, नरेन्द्र सिंघल, गौरव सरपंच, गिरधारी गुप्ता, प्रकाश सुनारी, हंसिका सिंह, श्याम सुन्दर गौड सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................