कट्टे से फायरिंग कर प्राण घातक हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कठूमर (दिनेश लेखी) थाना धोलागढ देवी पुलिस ने मंगलवार को अवैध कट्टे से फायर कर महिला को घायल करने के तीन हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 22.09.2025 को परिवादी इरफान पुत्र सफेदा जाति मेव निवासी गोठडा ने एक रिपोर्ट थाना पर पेश कि 21.09.2025 को समय करीब 08.00 बजे मेरी पत्नि व मेरे परिवार वाले हमारे द्वारा करीब 3 माह पूर्व खरीदी हुई जमीन की साफ सफाई व जुताई बुबाई का कार्य कर रहे थे। तभी उसी खेत पर कुछ व्यक्ति हथियार लेकर आये और आते ही कट्टे से फायरिंग शुरु कर दी जिसमे से एक गोली मेरी पत्नि को लगी। आदि पर मामला दर्ज कर पुलिस थाना धोलागढ देवी टीम द्वारा दिनाँक 13.10.2025 को मुखबीर से सूचना मिली की प्रकरण का मुख्य आरोपी साजिद पुत्र छंगा जाति मेव उम्र 30 साल निवासी गोठडा जो कि जावली चौराहे पर कही जाने की फिराक मे खडा है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम द्वारा आरोपी साजिद को जावली चौराहा से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज पाए गए, इस मौके पर पुलिस टीम संजय कुमार थानाधिकारी, सहित कांस्टेबल संग्राम सिह, सुरेश चन्द, नरेन्द्र सिह मौजूद थे।


