जाकिर अब्बासी का गीत झुर झुर रोव अंखियाँ.. 15 अक्टूबर को होगा लॉच
झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) झुंझुनूं शहर की जानी मानी संगीत संस्था बज़्म ए मौसिकी के गायक जाकिर अब्बासी का लिखा और गाया गीत झुर झुर रोवे अंखियाँ.. बुधवार सांय 5 बजे लॉच होगा। गायक जाकिर अब्बासी ने बताया कि बज्मे मौसिकी के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर 15 अक्टूबर को सांय 5 बजे इस गीत को पब्लिक के लिए प्रसारित किया जाएगा। इस गीत में एक युवा के प्रेम विरह की भावना व्यक्त की गई है। जाकिर ने बताया कि बॉलीवुड में महिलाओं के प्रेम दुःख को प्राथमिकता से दिखाया जाता है। ऐसे में मैंने सोचा कि प्रेम में युवाओं के साथ भी धोखा होता है। तो मैंने युवाओं के दुःख को इसमें दर्शाया है। बज़्म ए मौसिकी के गायक जाकिर अब्बासी के इस गाने की धूम बॉम्बे बॉलीवुड तक जा पहुंची हैं जाकिर के इस नए सॉन्ग की क्लिप देखकर बॉलीवुड गायक सुदेश भोंसले, भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दलीप सेन, एक्टर अली खान, क्राइम पेट्रोल के गुलशन पांडे, राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा, राजस्थानी फिल्मों के हीरो शिरीष कुमार, एक्ट्रेस हुमा वारसी, गजल गायक उस्ताद जमील, जूनियर शारुखान, जूनियर गोविंदा, आईएएस रवि जैन आदि ने अपने वीडियो में बधाई संदेश भेजकर गायक ज़ाकिर अब्बासी की हौसला अफजाई की है । इस दौरान बज्मे मौसिकी के अध्यक्ष सरफराज खान, कोषाध्यक्ष मनवर दिवान, बज़्म ए मौसिकी के फाउंडर सदस्य बाबू भाई आदि मौजूद थे।

