शहरी सेवा शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा से मिली कई रोगियों को राहत, थैरेपी रही आकर्षण का बिन्दु

Oct 15, 2025 - 13:48
 0
शहरी सेवा शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा से मिली कई रोगियों को राहत,  थैरेपी रही आकर्षण का बिन्दु

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  नगर के जमात स्कूल परिसर में चले शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग द्वारा चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन हुआ।तीन दिन चले शिविर में 3आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी व यूनानी के डॉक्टर ने सेवा दी। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दिन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमावत के नेतृत्व में रोगियों को आयुर्वेदिक औषधियों एवं थैरेपी पंचकर्म चिकित्सा द्वारा उपचार प्रदान किया गया।दूसरे दिन डॉ ब्लॉक चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रोहिताश्व शर्मा व बुधवार को डॉ नीरज सैनी ने यहां लास्ट ड्यूटी दी।
 ब्लॉक आयुर्वेद नोडल अधिकारी  डॉ राजेंद्र कुमावत ने शिविर की उपलब्धता बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर तीन दिन तक चले इस शहरी शिविर में कुल 115 रोगियों को मौके पर ही आयुर्वेदिक उपचार दिया गया, वहीं 44 लोगों को जीवनशैली व आहार-संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया तथा 75 लोगो ने काढ़ा पिया। तो वहीं यूनानी के डॉ जाबीर खान ने 56 रोगियों को इस पैथी की दवा दी। कंपाउडर दीपक शर्मा ने विशेष थैरेपी देकर  कैंप के दौरान करीब 60 लोगो को दर्द से राहत दिलाई।आयुष की इन चिकित्सा पद्धतियों से रोगियों को राहत तो पहुंचाई ही गई है,साथ ही जन जन तक आयुर्वेद की निरापद चिकित्सा को घर घर पहुंचाने का काम भी विभाग द्वारा किया गया है।स्नेहन,अभ्यंग और अलाबू थेरेपी के साथ ही मर्म चिकित्सा,फायर कपिंग एवं वेट कपिंग थैरेपी का लाभ देकर घुटनों का दर्द,कमर दर्द,माइग्रेन एवं सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे रोगियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।उन्होंने पुराने दर्द में राहत पाई।शिविर में नर्स पूजा शर्मा,दीपक शर्मा व महेंद्र कुमार नारनौलिया (यूनानी)ने भी लगातार सेवा दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................