खेडली में खाद्य सुरक्षा विभाग की करवाईः शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत कई दुकानों से लिए सैंपल

कारखाने पर रखी करीब 75 किलो दूषित एवं पुरानी सड़ी हुई चाशनी को मौके पर कराया नष्ट

Oct 15, 2025 - 13:45
 0
खेडली में खाद्य सुरक्षा विभाग की करवाईः शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत कई दुकानों से लिए सैंपल

खेड़ली  (दिनेश लेखी) कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों पर छापा मारकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और खराब या एक्सपायरी सामान को नष्ट करवाया। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव अग्रवाल ने बताया कि टीम ने जय अंबे मिष्ठान भंडार जवाहर चौक के महाशय कॉलोनी में स्थित कारखाने से एक कलाकंद का एवं एक मावे का नमूना लिया गया। उक्त के कारखाने पर रखी करीब 75 किलो दूषित एवं पुरानी सड़ी हुई चाशनी को मौके से नष्ट कराया गया।

वही शेरावाली मिष्ठान भंडार जवाहर चौक खेड़ली के महाशय कॉलोनी स्थित कारखाने से एक कलाकंद एवं एक बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया, उक्त दोनों मिठाई के प्रतिष्ठानों को fssa की धारा 32 के तहत साफ सफाई सही नहीं पाया जाने के कारण इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। वही फर्म पंकज कुमार मुरारी लाल, बजाजा बाजार खेरली से हल्दी पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया, फर्म विवेक कुमार किशन कुमार बजाजा बाजार खेडली से एक सरस घी का नमूना जांच हेतु लिया गया।
दीपावली के त्योहार पर जिले में उक्त अभियान 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा, सभी आमजन से अपील की जाती है कि वह सभी दुकानों से खाद्य पदार्थ ताजा स्थिति में ही खरीदें और उनकी नजर में कहीं पर कोई मिलावट की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत कार्यालय सीएमएचओ अलवर में देवें ताकि मिलावट करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके, सभी खाद्य कारोबार करता अपने खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें एवं साफ सफाई का ध्यान रखें एवं अपने खाद्य लाइसेंस को अपने प्रतिष्ठान पर लगा कर रखें, कोई भी अवधीपार खाद्य सामग्री दुकान पर ना रखे। इस दौरान कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, अशोक लखेरा, जय सिंह यादव, विश्व बंधु गुप्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................