69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 14 वर्षीय आयु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से होंगी शुरू

Oct 15, 2025 - 14:02
 0
69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 14 वर्षीय आयु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से होंगी शुरू

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग बीकानेर के आदेशानुसार के 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 14 वर्षीय आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) एथलेटिक्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन लोहागढ़ स्टेडियम, भरतपुर में बुधवार 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1800 से 2000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा, खेल, परिवहन, शिक्षा विभिन्न विभागों को उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं, ताकि आयोजन सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों, कोचों और दर्शकों से समन्वय स्थापित कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................