दीपावली पर शहर को बनाएंगे रोशनी से जगमग, आकर्षक सजावट करने वाले प्रतिष्ठानों को मिलेगा पुरस्कार

Oct 15, 2025 - 14:02
 0
दीपावली पर शहर को बनाएंगे रोशनी से जगमग,  आकर्षक सजावट करने वाले प्रतिष्ठानों को मिलेगा पुरस्कार

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) दीपावली पर्व के अवसर पर भरतपुर नगर निगम द्वारा शहर को भव्य एवं सुंदर रूप प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि दीपावली पर्व पर सभी व्यापारी वर्ग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सुसज्जित करें, जिससे संपूर्ण शहर उत्सवमय वातावरण से दमक उठे।
उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान नगर निगम की विशेष टीम द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में प्रतिष्ठानों की सजावट का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले प्रतिष्ठानों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान को 11 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान को 5,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान को 2,100 रूपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की हैं कि दीपावली के अवसर पर स्वच्छता, प्रकाश और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखें तथा शहर को मिलकर स्वच्छ, सुंदर और आलोकित बनाएं। नगर निगम का यह नवाचार न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा बल्कि लोगों में सृजनात्मकता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................