लाभार्थी पट्टा वितरण समारोह में संभागीय आयुक्त ने की शिरकत 55 पात्र लाभार्थियों को सौंपे गए पट्टे

Oct 15, 2025 - 14:04
 0
लाभार्थी पट्टा वितरण समारोह में संभागीय आयुक्त ने की शिरकत 55 पात्र लाभार्थियों को सौंपे गए पट्टे

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहरी सेवा शिविर पखवाडा के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में लाभार्थी पट्टा वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को राजस्व नियमों के तहत पट्टे उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
डॉ. टीना सोनी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भू-स्वामित्व योजना और नियमितीकरण की यह प्रक्रिया आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शिविर में आने वाले पात्रजनों को सरकार की मंशानुरूप अधिकाधिक लाभान्वित करें। 
उन्होंने निगम की टीम को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों की पहचान पारदर्शी तरीके से की जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजन को स्वामित्व का अधिकार प्राप्त होने के साथ-साथ आवासीय सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। शिविर में संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने 55 पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे वितरित किए।

उन्होंने शिविर के दौरान जनता से शिविरों का बढ-चढ कर भाग लेकर योजनाओं का लाभ लेने व अपनी समस्याओं का निवारण करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने गुलालकुंड निवासी इन्द्राकौर ने 12 वर्ष बाद आवासीय पट्टा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त किया। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पट्टे प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी, पार्षदगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................