बिजली विभाग कर्मचारियों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

Oct 17, 2025 - 11:51
 0
बिजली विभाग कर्मचारियों ने मनाया  दीपावली मिलन समारोह

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के विद्युतकर्मियों के दिपावली मिलन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता अनिल कुमार द्वारा कैक काट कर की गई। सहायक अभियंता रामगढ़ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 33/11 केवी जीएसएस रामगढ़ पर पहली बार दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार अधिशाषी अभियंता रामगढ़ (ग्रामीण) व विशिष्ठ अतिथि भूपेन्द्र कुमार पूनिया सहायक अभियंता गोविंदगढ़, यूसुफ खान सहायक अभियंता HTM रामगढ़, औम प्रकाश अग्रवाल सहायक अभियंता रामगढ़, N.K. बुनकर  राजस्व अधिकारी रामगढ़, अमित कुमार चौधरी कनिष्ठ अभियंता एचटीएम रामगढ़ रहे। समारोह में सभी तकनीकी कर्मचारियों ने अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों का साफा बंधवाकर दुप्पटा औढ़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।
मिलन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अधिशाषी अभियंता रामगढ़ ( ग्रामीण ) अनिल कुमार ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं निगम के कार्यों को मिलकर करने और  उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति  देने के लिए प्रेरित किया। सहायक अभियंता यूसुफ खान ने दीपावली मिलन समारोह की तैयारी करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और मौजूद सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सहायक अभियंता ओम प्रकाश अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपकरण स्तेमाल कर सुरक्षित तरीके से कार्य कर  आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीमों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया और सभी कर्मचारियों को दुप्पटा औढा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 
समारोह के उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।  मिलन समारोह में मंच संचालन  तकनीशियन प्रथम बाबू लाल शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में कनिष्ठ अभियंता सोनू शर्मा  मुबारीकपुर, गौरव मूंगिया कनिष्ठ अभियंता नौगांवा, लक्ष्मी मीना कनिष्ठ अभियंता रामगढ़, संजय शर्मा, बाबूलाल शर्मा, प्रेमपाल चौधरी, दिनेश शर्मा, स्वर्ण सिंह, धर्मवीर, निरंजन, विनय भारद्वाज, प्रवेश, मनोज, जनेश गुर्जर , अवलोक, कप्तान सिंह, नानक चन्द, मानसिंह, दिनेश बघेल, ख़ेमचन्द, शहरुन खान, तारेस एवं समस्त तकनीशियन सहित जीएसएस और एफआरटी टीम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................