तखतगढ़ के शहरी सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण 

Oct 16, 2025 - 14:29
 0
तखतगढ़ के शहरी सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण 

तखतगढ़ (बरकत खा)

 नगर पालिका में "शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 24 व 25 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी. डी.टी. पाउडर का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् निस्तारित 07 प्रकरण, अपंजीकृत पट्टो को पुर्नवैध कर पंजीकरण कराने के निस्तारित 01 प्रकरण, स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित निस्तारित 13 प्रकरण, जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन से संबंधित निस्तारित 4, प्रकरण, समेकित बाल विकास सेवाये योजना कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार निस्तारण 310 प्रकरण, पूरक पोषाहार के लाभार्थी की के निस्तारण 270 प्रकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की जानकारी व आवेदन 65 प्रकरण निस्तारित, पोषण ट्रेकर पर FRS एवं e-KYC किये गये कुल लाभार्थियो के निस्तारित 270 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 4 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण (सत्यापन) करवाने वाले बच्चों के 2 प्रकरण निस्तारित। 

 इस मौके अध्यक्ष ललित  रांकावत, पार्षद  सुरेश सोलंकी,  प्रकाश सोलंकी व पार्षद प्रतिनिधि पार्षद पति सुधीर चौधरी व मुकेश सुथार, ईओ मगराज चौधरी   एवं समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................