सुमेरपुर परियोजना स्तर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा 08वां पोषण माह

Oct 17, 2025 - 13:27
 0
सुमेरपुर परियोजना स्तर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा 08वां पोषण माह

तखतगढ / सुमेरपुर (बरकत खा)

पंचायत समिति सुमेरपुर भवन में मनाया गया जिसमें  उपनिदेशक महोदय राजेश कुमार, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, तहसीलदार दिनेश आचार्य उपस्थित रहे. मुख्य आतिथ्य एवं राजेश कुमार उपनिदेशक बाल विकास विभाग पाली की अध्यक्षता में आयोजित किया
गया।  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए किए जा रहे कार्यों की सरहना की ।  उप निदेशक बाल विकास विभाग पाली राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जिम्मेवारी के साथकार्य करने के निर्देश दिए।

सुपरवाइजर प्रिया वर्मा ने बताया कि परियोजना स्तर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं व बच्चोंको दिए जाने वाले पोषाहार के विभिन्न व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई । उप निदेशक राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर व्यंजनोंका स्वाद भी टेस्ट कर उन्हें धन्यवाद दिया । इस अवसर पर सुपरवाइजर प्रिया वर्मा, सुमन कुमारी (कनिष्ठ लेखाकार) ,करण सिंह देवडा (वरिष्ठ सहायक)  तेज सिंह राजपूत ब्लॉक समन्वयक ,प्रेमराज कनिष्ठ सहायक, भगवती अहीर सहित
परियोजना स्तर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित  रही । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................