रैणी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की ऑनलाइन उपस्थिति आदेश का विरोध
रैणी अलवर (महेश चन्द मीणा)
अलवर के रैणी ब्लॉक के समस्त सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो ने ऑनलाइन उपस्थिति आदेश का कड़ा विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) हरकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा।ये ज्ञापन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) राजस्थान में केवल CHO वर्ग के लिए ही लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरुद्ध है। रैणी सीएचसी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समय सिंह गुर्जर ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति लागू की जा रही है तो इसे सभी कैडरो पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए , केवल सीएचओ वर्ग को बार - बार नई व्यवस्थाओं के दायरे में लाना अनुचित और न्याय संगत नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष समय सिंह गुर्जर , अनिल कुमार मीणा , देशराज मीणा, देवी सिंह गुर्जर , राहुल कुमार ,राजेश गुर्जर, नवीन कुमार, सुरेश चन्द, नरेश कुमार मीणा सहित सभी सीएचओ उपस्थित रहे। मीडिया को यह सारी जानकारी समय सिंह गुर्जर के द्वारा दी गई है।