बीधोता में चामुंडा माता के मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़, कुश्ती का अंतिम कामडा अलवर के जगत सिंह गुर्जर ने जीता

Apr 2, 2026 - 19:45
 0
बीधोता में चामुंडा माता के मेले  में उमड़ी भक्तों की भीड़, कुश्ती का अंतिम कामडा अलवर के जगत सिंह गुर्जर ने जीता

 सकट (अलवर) क्षेत्र के बीधोता गांव की अरावली पर्वतमालाओ की गोद में स्थित चामुंडा माता मंदिर पर गुरुवार वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को माता का एक दिवसीय वार्षिक मेला भरा मेले के मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की और मेले में लगी ख़ान पान श्रृंगार व घरेलू सामान की दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की मेले में माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं ने चामुंडा माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और माता के मंदिर में परिक्रमा लगाकर माता की प्रतिमा के समकक्ष मत्था टेक मन्नत मांगी। सरपंच कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि मेले मे शाम 5 बाद कुश्ती दंगल का आयोजन शुरू हुआ। कुश्ती दंगल देखने के लिए बीधोता गांव सहित आस पास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग कुश्ती दंगल का मुकाबला देखने के लिए घंटों तक घेरा बनाकर खड़े रहे। कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेच लगाए। कुश्ती दंगल का अंतिम मुकाबला अलवर के पहलवान जगत सिंह गुर्जर व करनावर के पहलवान नीरज के बीच खेला गया। जिसमें अलवर के जगत सिंह गुर्जर ने कामडे की अंतिम कुश्ती जीती। कुश्ती दंगल को देखने के लिए देर शाम तक ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ घंटों तक जमा रही।  ग्रामीण  शैलेन्द्र खटाणा ने बताया कि कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर दराज के क्षेत्रों से भी पहलवान पहुंचे थे। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................