थाना परिसर में झगडा करना पडा महंगा, वर्दी को देख उड गए होश, शान्तिभंग में 14 जने गिरफ्तार

Oct 23, 2025 - 13:27
 0
थाना परिसर में झगडा करना पडा महंगा, वर्दी को देख उड गए होश, शान्तिभंग में 14 जने गिरफ्तार

हलैना ((विष्णु मित्तल)
नदबई थाना क्षेत्र के गांव बढा तथा हलैना थाना क्षेत्र के गांव सरसैना निवासी 14 जनों को हलैना थाना परिसर में झगडा करना मंहगा पड गया,जो सभी शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार हो गए। थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि आईजी कैलाशचन्द विश्नोई,एसपी दिगंत आनन्द,एएसपी राम गोपाल,सीओ धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार दीपावली पर्व पर शान्ति कायम व्यवस्था बनाने के लिए स्पेशल अभियान जारी है,हलैना पुलिस ने भैयादूज के दिन थाना परिसर में कुछ युवक अशान्ति भंग करते हुए झगडा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हे शान्ति कायम बनाने का आग्रह किया,जो शान्त नही हुए। पुलिस ने नदबई थाना के गांव बढा निवासी राहुल कुमार,मुकेशचन्द,हेमन्त सेन,विवेक कुमार,सौरभ मीणा,ओमप्रकाश,मीनू,पंकज सेन,योगेश खाती,सचिन मीणा,मुरारीलाल,ओमी,हेमन्त मीणा तथा हलैना थाना क्षेत्र के गांव सरसैना निवासी रनवीर सिंह को शान्तिभंग के आरोप में पकडा गया है। ये सभी थाना परिसर में झगडा कर अशान्ति फैला रहे थे,इधर गांव बढा के लोगों ने बताया कि गांव के एक राजनेता के इशारे पर ये झगडा हो रहा था,जो राजनेता की दंबगी दिखाकर दोनों पक्षों को झगडा कराने पर उतारू था। 
- भूमि विवाद करना पडा महंगा
थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी सगे दो भाईयों में भूमि विवाद था,जिसको लेकर दोनों पक्ष झगडे पर उतारू हो गए,जो शान्तिभंग में पकडे गए। थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि गांव पाली निवासी बलवीर सिंह एवं दयाचन्द के मध्य भूमि विवाद चल रहा था,जो गोर्वधन पूजा पर्व की देर सायं गांव में झगडा करने लगे,उसके बाद था परिसर में भी झगडा पर उतारू हो गए। पुलिस ने इसी गांव निवासी बलवीर सिंह,राजेन्द्र सिंह,विश्वेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सिंह,वीर सिंह,दयाचन्द,रोहिताश्व कुमार,अनिल कुमार,रोहित को शान्तिभंग में गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................