अग्निपीड़ितों को उपलब्ध कराई राहत किट ,गाड़िया लुहारो के घर जलकर हुआ खाक
हलैना (विष्णु मित्तल) दीपावली की रात्रि महुआ में शॉर्ट सर्किट से गाड़िया लुहारो के तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। सभी पीड़ित परिवारो को समृद्ध भारत अभियान संस्था की ओर से राहत किट्स उपलब्ध कराई गई। अग्निकांड में इन परिवारों का घरेलू सामान, वस्त्र और आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया की प्रत्येक राहत किट में सर्दी से बचाव हेतु ऊनी वस्त्र, चादरें, कंबल, तिरपाल, बांस-बल्लियाँ, दैनिक उपयोग की सामग्री आदि शामिल थीं। राहत सामग्री वितरण का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करना और उन्हें पुनः सामान्य जीवन में लौटने में सहयोग देना था।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच मंगतू राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रज्जन सिंह, समृद्ध भारत अभियान संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता, विष्णु मित्तल सहित अनेक ग्रामवासी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अग्निप्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसी आपदाओं के समय समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, ताकि कोई भी परिवार कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस न करे। राहत सामग्री प्राप्त कर पीड़ित परिवारों ने उपस्थित सभी लोगों ने संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से उन्हें अत्यंत राहत मिली है