ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा राजगढ़ मे ब्राह्मण समाज की ओर से कस्बे के गोविंद देव जी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इससे पूर्व भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया। मंत्री संजय शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चो को पढ़-लिखकर अपने गुरुजनों व माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। ताकि वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके।
कार्यक्रम में कुल 108 प्रतिभाओं को सम्मान किया गया। जिनमे कक्षा 10 व 12 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सरकारी नौकरी में नवनियुक्त प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री शर्मा ने समाज दिए गए चांदी के मुकुट को ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा का लौटाकर मुकुट को समाज मे किसी जरूरतमंद परिवार एवं किसी लड़की के विवाह में काम मे लेने की बात कही। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य जन मौजूद रहे।


