विशाल अन्नकूट महोत्सव 26 को होगा आयोजित

Oct 25, 2025 - 10:03
 0
विशाल अन्नकूट महोत्सव 26 को होगा आयोजित

राजगढ़(अलवर/ अनिल गुप्ता) शरद ऋतु में नई फसलों के साथ नये अनाज की शुरुआत हो गई है। धार्मिक प्रथाओं के अनुसार अन्नकूट महोत्सव का बड़ा महत्व है इसी के तहत कस्बे की धर्म सेवा समिति की ओर से मालाखेड़ा गेट कुम्हार मोहल्ले के समीप विशाल अन्नकूट प्रसादी महोत्सव 26 अक्टूम्बर को होगा। 

गौरतलब रहे कि राजगढ़ की संस्कृति का प्रतीक रहा अन्नकूट महोत्सव अब मेल-जोल और सामाजिक एकता का प्रतीक का बन चुका है। समिति के धर्म प्रेमियों ने बताया कि इस आयोजन में अनेक भट्टिया व अनेक हलवाई एक साथ भगवान का छप्पन भोग तैयार करेंगे। इसके बाद शहर के मन्दिरों में इस अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इस भोग में प्रसादी में मूंग, मोठ, बाजरा, खड़ी, चावल, मिक्स सब्जी सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इससे पूर्व सुबह भगवान का अभिषेक व अनुपम श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु पंगत प्रसादी ग्रहण करेगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................