लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में वोटर आईडी सत्यापन अभियान 4 नवंबर से होगा शुरू
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन )उपखंड कार्यालय में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपखंड अधिकारी ने 4 नवंबर से घर- घर जाकर वोटर आईडी के सत्यापन की जांच करने के निर्देश दिए । उपखंड अधिकारी ने राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारियों से समय में वोटर आईडी सूची तैयार करने के लक्ष्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।