सैनिक कॉलोनी जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Nov 1, 2025 - 14:27
 0
सैनिक कॉलोनी जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे के सादों की गली में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान कोसेलाव निवासी मांगीलाल, भावना, कमला देवी सुथार और नरेश के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कोसेलाव से तखतगढ़ की ओर आ रही कार अचानक सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तखतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सादों की गली का यह क्षेत्र काफी संकरा है और यहां आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मार्ग चौड़ा करने और यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है