अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Nov 4, 2025 - 11:34
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पालका मोड़ पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर बख्तल चौकी से एएसआई मदनलाल और कांस्टेबल प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया गया, लेकिन देर तक नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अपनी जीप में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।एएसआई मदनलाल ने बताया कि मृतक की पहचान जफरू (निवासी जटियाना) के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था और सोमवार शाम एमआई क्षेत्र से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मृतक जफरू के पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है