राजगढ़: नगर पालिका उपाध्यक्ष सर्वेश सैनी के निर्देशन में ऐतिहासिक कुंड पर चलाया गया सफाई अभियान
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुंड पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका के उपाध्यक्ष सर्वेश सैनी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस अभियान में श्रमदान कर कुंड की विशेष साफ-सफाई कराई गई।
इस सफाई अभियान के दौरान नरेगा टीम की महिलाओं के साथ-साथ कस्बे के कई गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति उपाध्यक्ष सर्वेश सैनी की इस पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रकार के अभियानों से न केवल प्राचीन धरोहरों का संरक्षण होता है, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

