टूटी सड़क पर उड़ती धूल से त्रस्त जनता — भाजपा झंडा लगाकर जताया रोष

Nov 8, 2025 - 12:46
 0
टूटी सड़क पर उड़ती धूल से त्रस्त जनता — भाजपा झंडा लगाकर जताया रोष

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र के हनुमान नगर में टूटी-फूटी सड़क और गहरे गड्ढों से उड़ती धूल ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है। लोगों ने सड़क पर भाजपा का झंडा लगाकर अनोखे तरीके से अपना रोष व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों को धूल और आवाजाही से गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आमजन का कहना है कि क्षेत्र के सांसद, विधायक और प्रधान सभी भाजपा से हैं, साथ ही केंद्र व राज्य में भी भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद महीनों से टूटी सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही। इससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

करीब छह माह पूर्व भी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है