गोविंदगढ़ में शिव शक्ति मंदिर का विधिवत उद्घाटन
गोविंदगढ़, (अलवर) रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने आज गोविंदगढ़ कस्बे में स्थित प्राचीन किले के गेट के पास बने शिव शक्ति मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विधायक का सम्मान और अन्नकूट भंडारा
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक सुखवंत सिंह का केसरिया साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। उद्घाटन के मौके पर एक विशाल अन्नकूट भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मंदिर कमेटी के सदस्य हरि सिंह सोलंकी ने बताया कि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के सौजन्य से मंदिर में टाइल्स, रंग-पेंट और पेंटिंग का कार्य करवाया गया था। मंदिर की दीवारों पर बजरंगबली और शिव परिवार की मनमोहक चित्रकारी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है।सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
आयोजित अन्नकूट भंडारे में कस्बे सहित आसपास के गांवों के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह के साथ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी, रवि सनातनी, पूर्व सरपंच बंता शर्मा, अशोक गुगनानी, रोशन शर्मा, अर्जुन सिंह, जग्गी गुर्जर सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

