बाजार में सड़के हुई संकरी वाहन चालकों में होते हैं झगड़े

Nov 8, 2025 - 13:33
 0
बाजार में सड़के हुई संकरी वाहन चालकों में होते हैं झगड़े

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण एक आम समस्या है। जो अक्सर लोगों के बीच झगड़े का कारण बनती है। एक ऐसे ही मामले में, आज शाम अतिक्रमण को लेकर कस्बे के पुराने पुलिस थाने के पीछे ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार के बीच झगड़ा हो गया, जिसके कई मामले हाल के दिनों में सामने आए हैं। 
 एक  ट्रैक्टर चालक निकटतम ग्राम सज्जनपुरी अपना ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। लेकिन एक बाइक चालक ने मोटरसाइकिल नहीं हटाने पर  विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार और कुछ अन्य लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी।

ट्रैक्टर चालक और एक वाहन के ड्राइवर के बीच बहस हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।  बहस के दौरान, ट्रैक्टर चालक की एवं उसके साथियों की पिटाई कर दी। कहासुनी मोटरसाइकिल को हटाने के चक्कर में विवाद गहराया गया। यह रास्ता पांच ग्रामीण गांवों के लिए जाता हैं। जिस पर किसानों के ट्रैक्टर एवं वाहनों का आना-जाना हमेशा बना रहता है।  ठेले, रेहड़ी या अवैध पार्किंग के कारण अक्सर सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है ।
 अक्सर लोग मामूली कहासुनी में भी गुस्सा हो जाते हैं और हिंसक व्यवहार करने लगते हैं। लोगों ने बीच बचाव कर समझाइए कि जिस पर एक बड़ा झगड़ा होने से टल गया।  स्थानीय प्रशासन को इस और ध्यान देकर रोज-रोज हो रहे झगड़े एवं बाजार में राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है