मुख्यमंत्री बजट वर्ष 2025.26 अटल प्रगति पथ योजना अन्तर्गत जोराराम कुमावत ने गौरव पथ॔ का किया उदघाटन
पाली (बरकत खान) कोसे लाव गांव में खिमज माता मंदिर में समेत कई ग्रामीण इलाकों में गौरव पथ सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया. यह सड़कें जनमन योजना के अंतर्गत बनाई जाएंगी.मंत्री जोराराम कुमावत ने भूमिपूजन किया , भूमिपूजन के अवसर पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस योजना के तहत जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, वहां अब सड़क निर्माण होगा. यह गौरव पथ न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि आवागमन को भी सुगम बनाएंगे. ग्रामीणों को मिलेगा आवागमन का बेहतर विकल्प पशुपालन मंत्री ने कहा कि पिछले बजट सत्र गौरव पथ सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा था इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा. मंत्री ने बताया कि खीमज माता मंदिर गांवों में भूमि पूजन किया गया है. पहले चरण में लगभग 500 मीटर लंबाई की गौरव पथ सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा. सभी सड़कों पर लगभग 2 करोड रुपए प्रति सड़क की लागत अनुमानित है.
सरपंच सोनी देवी हनुमान भाटी का आभार जतायाः
मंत्री जोराराम कुमावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बस्तियों में लंबे समय से कच्ची सड़कें थीं, वहां अब गौरव पथ के माध्यम से पक्की सड़कों का निर्माण होगा. इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी जनमन योजना और पीएम ग्राम सड़क योजना से मिलेगा पशुपालन मंत्री ने यह भी बताया कि इन सड़कों का निर्माण ग्राम सड़क योजना के सहयोग से संचालित जनमन योजना के तहत किया जा रहा है. इससे आने वाले समय में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को समग्र सड़क से जोड़ा जाएगा
ग्रामीणों में खुशी की लहरः भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.मडल अध्यक्ष रतन भाई देवासी, दिनेश सिंह राजपुरोहित, महिपाल सिंह जोधा , हड़मत सिंह राजपुरोहित, मुकेश मोदी चाणोद , इंदर सिंह जाखोड़ा, जलदाय विभाग EN खेमराज बेरवा , उप सरपंच महावीर सिंह जोघा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महीपाल सिंह जोघा, पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज सेहरा, पुलिसकर्मी अशोक जाट, भंवरलाल मीणा, वाड पंच करण भाई चौधरी, भैराराम माली, राजु भाई मेवाडा, वाड पंच मंशाराम भाटी, ईदाराम मेगवाल, मंगल भाई माली, चुनीलाल चौधरी, मोतीलाल सोलकी, अर्जुन गिरी गोस्वामी, दिनेश मीणा, सुरेश भाग॔व, एडवोकेट राम रतन सोलंकी , मोतीलाल घांची, जोराराम चारण, पूरण गिरीं गोस्वामी, जितेन्द्र परमार, विमल माली, राहुल माली, समस्त खिमज माता नवयुवक मंडल कोसेलाव गांववासियों ने पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का आभार जताया और कहा कि अब बरसात में कीचड़ और फिसलन से निजात मिलेगी. गांव की तस्वीर बदलेगी.