बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का दीपावली व नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Nov 9, 2025 - 12:29
Nov 9, 2025 - 12:32
 0
बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का दीपावली व नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

पाली (बरकत खान) बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली द्वारा दीपावली व नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान जई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोनीगरा, शैतान पुरी, मदनलाल मारू ने गुलाब का फूल देकर सभी का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहिन व दीप्ति बहिन ने भी वरिष्ठ नागरिकों को जीवन जीने की शैली के बारे में बताया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष भरत चौधरी ने हमेशा सहयोग करने को कहा बैठक में भामाशाह रमेश सिंह व्यास राजपुरोहित बोया हाल लोनावाला ए वन चक्की द्वारा सभी सदस्यों को हैंडबैग दिए। अध्यक्ष जई ने आने वाले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 1 से 12 तक में नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं के 110 जरूरतमंद छात्रों को नीम टेक कंपनी अहमदाबाद के निदेशक द्वारा शिक्षण सामग्री बाटे जाने की घोषणा की। साथ ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भी देने की भी घोषणा की |

देवीलाल प्रजापत, प्रताप पंवार ने धार्मिक गीता ग्रंथ की जानकारी दी इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष लकमाराम चौधरी, वरिष्ठ एडवोकेट भंवरसिंह राजपुरोहित, मीर मोहम्मद यूसुफ, अशोक गेमावत, मूलचंद भाटी, जीवनदास बैरागी सहित अनेक सदस्यों ने मधुर गीत व भजन प्रस्तुत किए इस अवसर पर पूर्व शिक्षा उपनिदेशक सुलेमान टांक, सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा व अनेक वक्ताओं ने अपने उद्बोधन से वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने खड़े होकर वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाया इस अवसर पर लखमाराम परमार, वक्ताराम, शैतान पूरी, अशोक गेमावत, गोविंदराम मेड़तिया,  ख़ीमाराम पंवार, मांगीलाल डांगी, बद्रीप्रसाद पालीवाल, अर्जुनसिंह सोलंकी, थानसिंह सोलंकी, चुन्नीलाल परमार, भरत कुमार बंसल, आजाद खान शम्मा, छैलसिंह चौहान, भंवरलाल विश्वकर्मा, बलराम सरेल, सोहनलाल चौधरी, टीकाराम राठौड़, उदय सिंह, लक्ष्मी नारायण, केवलचंद, गिरधारीलाल, घीसूलाल सोनी, मोहब्बत सिंह सोनीगरा, सतीश विश्वकर्मा, छगनलाल मारू, सूरजमल कुमावत, हीरालाल रावलिया सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन मूलसिंह राजपुरोहित ने किया बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के दीपावली व नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह में मंचासिन अतिथि बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के दीपावली व नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है