श्री राधा रानी कीर्तन संस्था रुदावल ने गरीब एवं असहाय निराश्रित वृद्ध प्रभुजनों को बांटे गर्म कंबल

Nov 9, 2025 - 12:30
 0
श्री राधा रानी कीर्तन संस्था रुदावल ने गरीब एवं असहाय निराश्रित वृद्ध प्रभुजनों को बांटे गर्म कंबल

बयाना (भरतपुर) श्री राधा रानी कीर्तन संस्था रुदावल शाखा बयाना द्वारा श्री कृष्ण वृद्धाश्रम मुर्रकी बयाना मे भगवान श्री बांके बिहारी जी एवं प्रेमानंद जी महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राधा नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। राधा रानी कीर्तन संस्था द्वारा गरीब एवं असहाय निराश्रित वृद्ध प्रभुजनों को गर्म कंबल एवं राधा नाम काउंटर का वितरण कर उनके स्वस्थ एवं निरोगी रहने की कामना की। श्री कृष्णा वृद्धाश्रम मुर्रकी संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राधेलाल शर्मा सचिव हेमचंद जैन एंव कार्यसमिति सदस्य राकेश गोयल एवं राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना शाखा के राजेश गोयल, हेमंत मंगल, अमर सिंह खटका द्वारा  पधारे हुए सभी कीर्तन मंडल सदस्यों की स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। देर शांम तक राधा नाम कीर्तन मै वृद्ध प्रभुजन झूमते रहे। सभी वृद्ध प्रभुजनों ने भी राधा रानी कीर्तन संस्था रुदावल के सभी सदस्यों को दुआएं दी इस अवसर पर संस्था के विनोद गनेशिया, राजू जांगिड़, राजू भारद्वाज, सुरेंद्र जांगिड़, विक्रम शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, मुकेश सिंघल, मनीष सिंघल, खेमेश शर्मा, अनुपम शर्मा, ओ पी कटारा, विश्वेंद्र गोविंद, नरेश मंगल, भावना गुप्ता प्रीति मंगल, मधु मंगल सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है