जीवन ज्योति कार्यक्रम के तहत सेहरा में नेत्र जांच शिविर हुआ आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) साईटसेवरस (NGO),मेटसौ इंडिया और राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग के अलवर जिले में चलाये जा रहे जीवन ज्योति कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेहरा मे नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 96 मरीजों की जांच की गई एवं 23 मरीज़ आपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। जिनका आपरेशन राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय अलवर में निशुल्क कराया जायेगा। शिविर में कुल 29 मरीजों को निशुल्क चश्मे दिये गये । सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश मीना ने बताया कि शिविर में कम्यूनिटी मोबिलाइजर राजेश कुमार जाटव, सुरेशचंद्र नंदभा,CHO अश्विनी कुमार ANM सन्तोष देवी,आशा कार्यकर्ता नर्बदा देवी,मीरा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।