वैश्य समाज कठूमर द्वारा आयोजित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Feb 2, 2026 - 13:45
 0
वैश्य समाज कठूमर द्वारा आयोजित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

कठूमर (दिनेश लेखी) वैश्य समाज कठूमर द्वारा सोमवार को एसएमएस जयपुर व जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर के सहयोग से पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल के निर्देशन में किया गया।  सुबह जबरदस्त कोहरा व ठंड के बाबजूद रक्तदान शिविर में रक्तवीर रक्तदान करने सुबह आठ बजे से आने शुरू हो गये। शिविर में कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया। 
शिविर में भामाशाह हरिओम फोरेस्टर कन्नू खंडेलवाल की ओर से रकतवीरो को उपहार दिये गये। शिविर में कुल 156 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रमाकांत खंडेलवाल व उनकी पत्नी सविता खंडेलवाल ने एक साथ रक्तदान किया।

वैश्य समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल व शिविर प्रभारी अनिल कूलवाल ने बताया कि वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन के नेतृत्व व युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल और महिला अध्यक्ष बीना बंसल के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में लगातार पांच बार देने वाले रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा शिविर में विशेष सहयोगियों का भी माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। 

इस मौके पर कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल, मंत्री शैलू बंसल व मनोज आमेरिया, उपाध्यक्ष पारस जैन, अशोक जैन पालीवाल, ,लोकेश पंसारी, रविन्द्र खंडेलवाल, प्रवीण जैन, अमन खंडेलवाल, शौर्य खंडेलवाल, रवि जैन टिटपुरी, संजय जैन, सुरेश खंडेलवाल, ग्रीस बंसल अर्चना खंडेलवाल, सोनिया बंसल, साक्षी बंसल, पूजा जैन, अनीता जैन, मिन्नी जैन, सुमन जैन, नीतू बंसल, प्रिया चौधरी आदि महिला सदस्यों ने  शिविर में सहयोग किया।

रक्तदान शिविर में जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश सौंख, सुरेश खंडेलवाल, गोपेश भारद्वाज, जयप्रकाश दीक्षित, भूपेंद्र मैथना, सोमेश्वर चौधरी, कुलदीप चौधरी, मनोज चौधरी, राजेश चौधरी, रमन लाल गुप्ता, कैलाश जैन, संदीप गुप्ता, अशोक जैन,पंकज कूलवाल, ग्रामीण बैंक के प्रबन्धक सर्वदमन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय के डा राकेश कुमार, कुलदीप चौधरी, रिंकू चौधरी, संतोष ठेकेदार, महेश होंडा, लक्ष्मीकांत आदि भी मौजूद रहे। शिविर में कठूमर, धनोखरा, रेला, नाहरोली, मसारी, मानखेडा, रानोता, अर्रूवा, कांकरोली, टिटपुरी, सूरजपुरा, मैथना, पांवटा, कारोली, सहित अनेक गांवों के युवाओं ने रक्तदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................