बिजेन्द्र सिंह होंगे हलैना थाना थानाधिकारी
हलैना (विष्णु मित्तल) जिला पुलिस अधीक्षक दिंगत आनन्द ने पुलिस विभाग के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और भरतपुर संभाग के आईजी कैलाश चन्द विष्नोई के आदेशानुसार भरतपुर जिले के कई थाना के थानाधिकारियों का फेर बदल किया है, जिन्होने 11 नवम्बर को देर सायं जिले के 13 थाना पर फेरबदल कर हलैना थाना पर बिजेन्द्र सिंह को, वैर पर धीरेन्द्र सिंह को, चिकसाना पर रामरूप मीणा को, बयाना पर रामगिलास सिंह को, गढी बाजना पर श्यामलाल मीणा को, उच्चैन पर अवतार सिंह को, गहनौली मोड पर श्रीमती श्रद्वा पचौरी को, नदबई पर अरूण सिंह को, मथुरा गेट पर देरावर सिंह को, उद्योगनगर पर पवन यादव को, महिला थाना भरतपुर पर मुकेश कुमार को लगाया गया है, जबकि मथुरागेट थाना के थानाधिकारी को मदनलाल मीणा एवं बयाना के थानाधिकारी बाबूलाल को पुलिस लाईन भेजा गया है।