राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता में ईपी. के छात्र सूर्यांश को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

Nov 12, 2025 - 12:33
 0
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता में ईपी. के छात्र सूर्यांश को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

खैरथल (हीरालाल भूरानी )राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर ई.पी. के सूर्यांश अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल स्तर पर चयन हुआ। ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सिसोदा ब्लॉक खमनोर जिला राजसमंद में आयोजित किया गया। जिसमें इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल के आठवीं कक्षा के मेधावी छात्र सूर्यांश अग्रवाल पुत्रश्री पवन कुमार ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई। जिसमें छात्र ने चारों चरणों को पार करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया नवाया।
ई.पी. स्कूल खैरथल प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यांश अग्रवाल की सफलता पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। सभी अध्यापकों ने एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ई.पी. स्कूल अध्यापक एवं छात्र के मार्गदर्शक गिरीश कुमार त्यागी जी को भी बहुत बधाई दी। ई.पी. के छात्र लगातार आई आई टी/नीट/सी.ए. में सफलता प्राप्त कर अब आई आई एम जैसे बड़े संस्थान में भी ई.पी. के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। ई.पी. विद्यार्थी आर ए एस और आई ए एस जैसे बड़े पदों पर पहुंच कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। अब खैरथल क्षेत्र को एजुकेशन हब के रूप में जाना जाने लगा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है