कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाबद्ध रूप प्रयास कर रही है राज्य सरकार - बेढम

Mar 25, 2026 - 19:58
 0
कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाबद्ध रूप प्रयास कर रही है राज्य सरकार - बेढम

डीग (नीरज जैन) राज्य सरकार की सहकार से समृद्धि की दूरगामी दृष्टि को साकार करने तथा अन्नदाताओं को उनकी उपज का सुरक्षित भंडारण एवं उचित मूल्य सुनिश्चित कराने की प्रतिबद्धता को लेकर  बुधवार को डीग में क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के बहताना रोड स्थित 500 मेट्रिक टन भंडारण क्षमता वाले नवीन एवं अत्याधुनिक गोदाम का  भूमि पूजन और शिलान्यास  गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं विधायक डीग-कुम्हेर डॉ. शैलेष सिंह  द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। यह नवीन आधारभूत संरचना क्षेत्र के कृषि और सहकारिता परिदृश्य में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी, जो किसानों की अन्न भंडारण क्षमता में वृद्धि कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों के आर्थिक उत्थान का आधार बताया।  बेढ़म ने  कहा कि डीग में बनने वाला क्रय-विक्रय सहकारी समिति के 500 मीट्रिक टन क्षमता वाला यह आधुनिक गोदाम  क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे उनकी उपज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होगा एवं उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सहकारिता के माध्यम से ही ग्रामीण अंचलों का वास्तविक विकास संभव है और वर्तमान सरकार इस दिशा में जमीनी स्तर पर नवाचार करते हुए संसाधनों का निरंतर विस्तार कर रही है।
इस  अवसर पर डीग कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने क्षेत्र के समग्र विकास की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ सिंह ने कहा कि डीग क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और यह नवीन परियोजना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने इस बात को प्रमुखता से रेखांकित किया कि इस गोदाम के निर्माण से न केवल सहकारी व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उनका दृढ़ विश्वास है कि यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद डीग क्षेत्र में सहकारी सेवाओं का एक आधुनिक केंद्र स्थापित होगा, जो किसानों और आम जनता की बहुआयामी जरूरतों को अत्यंत बेहतर ढंग से पूरा करेगा। 
राज्य सरकार के इस किसान-हितैषी कदम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और कृषकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगो ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताते हुए राज्य सरकार एवं अपने जनप्रतिनिधियों का आभार आभार । कार्यक्रम में डीग क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेश, जिले के सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राम अवतार सिंह एवं समिति के प्रबंधक शचीन्द्र चतुर्वेदी ,लखपत गुर्जर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, खेमचंद कोली,सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं भारी संख्या में   किसान उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................