चारभुजा ठाकुर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा से मनाई;ध्वजारोहण व भक्ति संध्या में बड़ी संख्या में नगरवासी हुए शामिल
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ स्थित चारभुजा ठाकुर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई, इस अवसर पर रात्रि में भक्ति संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रातः 8 बजे शुभ घड़ी एवं शुभ मुहूर्त में गलबा राम पुत्र गोमाराम माली भाटी परिवार खेड़ावास तखतगढ़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में माली भाटी परिवार के सदस्य रुपाराम माली, रतन माली, सोहन माली, जवानाराम माली, पीराराम माली सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ठाकुर जी सेवा समिति के अध्यक्ष नरसाराम कुमावत, त्रिलोक सुथार, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, हिम्मतमल कुमावत सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

