विश्व डायबिटीज दिवस और बाल दिवस एक प्यार का नगमा है और वंदे मातरम गीतो के साथ सीनियर सिटीजन्स ने जीया बचपन फिर से

Nov 14, 2025 - 11:38
 0
विश्व डायबिटीज दिवस और बाल दिवस एक प्यार का नगमा है और वंदे मातरम  गीतो के साथ सीनियर सिटीजन्स ने जीया बचपन फिर से

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  विश्व डायबिटीज दिवस और बाल दिवस पर रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ़ डायबिटीज इन इंडिया, अजमेर और डायमंड जुबली आयोजन समिति जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के तत्वाधान में मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी, इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स, अजयमेरू डायबिटीज सोसायटी, रोटरी क्लब मेन और मेट्रो , सीनियर सिटीजंस अन्य समाज सेवी संगठन के साथ मिलकर  विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन रखा गया ।
सुबह 7 बजे डॉ कुणाल कोहली द्वारा पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट होते हुए वापस पुलिस लाइन तक  साइकिल रैली और सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम रखा गया  । भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अल्पाहार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया । कार्यक्रम में डॉक्टर लाल थदानी डॉक्टर सीसी मीणा डॉ विवेक माथुर डॉ राहुल उदयनीय डॉ गरिमा कपूर डॉ अकरम , डॉ दीपा थदानी उपस्थित थे । 
जेएलएन मेडीकल कालेज अजमेर से डायबिटीज जन जागरूकता रैली को  प्राचार्य अनिल सामरिया ने हरी जल्दी दिखाकर और आसमान पर नीले रंग के गुब्बारे उड़ा कर डायबिटीज बचाव का संदेश देते हुए रवाना किया ।
मेडिकल कॉलेज के सभी टीचर्स और अतिरिक्त प्राचार्य भी इस अवसर पर  उपस्थित थे । रैली सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर शहीद स्मारक तक गई ।  सैकड़ो नर्सिंग स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टूडेंट्स और रोटरी मेन और मेट्रो क्लब के सदस्य , सीनियर सिटीजंस और अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य , नर्सिंग छात्र छात्राएं, नीले रंग के गुब्बारे और स्लोगन लिखित तख्तियां लेकर चले नारे लगाते चले । पूरा जेएलएन मार्ग नीले गुब्बारों से सजाया गया । विशिष्ट अतिथियों द्वारा डायबिटीज बचाव , उपचार और आहार योग पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया । रोटेरियन डॉ लाल थदानी  डॉ ज्योत्सना चांदवानी डॉ सुमन कविया डॉ अरविन्द खरे डॉ अनिल सामरिया डॉ हिमेश्वर हर्षवर्धन, डॉ पूनम के साथ सबने वंदे मातरम सामूहिक गान किया। 
शहीद स्मारक पर जेएलएन हॉस्पिटल की टीम द्वारा और आनासागर पुरानी चौपाटी लिंक रोड पर  अजमेर डायबिटीज सोसायटी की तरफ़ से डॉ रजनीश सक्सेना सीपी कटारिया द्वारा निःशुल्क डायबिटीज जांच और पैंफलेट वितरण किया गया । 
योग विशेषज्ञ दीप्ति सोगरा  थेरेपिस्ट (DFM समत्व योग ), योग साधक कोमल सैनी ने आर आर नर्सिंग छात्र छात्राओ को और सीनियर सिटीजनस को योगा और एरोबिक्स पर आसान टिप्स दिए ।
सीनियर सिटीजनस ने कंचे , सतोलिया , साइकिलिंग बच्चों के गेम्स खेल कर लाइफ स्टाइल बीमारियों से बचने के उपाय दिए ।  रोटरी क्लब सचिव मनोज डबराल समन्वयक  रोटेरियन एडवोकेट कुलदीप गहलोत, एम टी भाटिया , श्रीमती पुष्पा क्षेत्रपाल, केके गौड़, वीरेन्द्र सिंह यादव, भवरसिंह अनीता यादव ने देश भक्ति और बच्चों के गीत सुनाए नर्सिंग कॉलेज से दीपक कुमार इल्म्स म्यूजिक लवर रविन्द्र जोधा ने ओपन माइक और कराओके पर एक प्यार का नगमा है और वंदे मातरम , बच्चे मन के सच्चे , सैयारा गीतों से प्रभावित किया डॉ लाल थदानी और डॉ रजनीश सक्सेना ने बताया की म्यूजिक थेरेपी से असाध्य रोग , मानसिक अवसाद , वर्किंग टेंशन, सुसाइडल अवधारणाओं से मुक्ति संभव है । अंत में सभी ने प्राचार्य डॉ अनिल सामरिया को जन्मदिन की बधाई दी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है