शादी समारोह में जा रहे लोगो की कार सांड से टकराई, एक की मौत: तीन घायल

Nov 14, 2025 - 11:50
 0
शादी समारोह में जा रहे लोगो की कार सांड से टकराई, एक की मौत: तीन घायल

भीलवाड़ा में एक कार सांड से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। चारों दोस्त मुंबई में अपने रिश्तेदार की शादी में जा रहे ​थे।

मामला जिले के फुलिया कला थाना क्षेत्र के कनेछन कला का है। चारों की उदयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट थी। तीन घायलों का भीलवाड़ा के प्राईवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना दर्दनाक था कि सांड के टकरा जाने से कार की छत तक उखड़ गई। कार भी बुरी तरह से बिखर गई।

  • रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे

फुलिया कला में रहने वाले ये चारों युवक अपने रिश्तेदार की मुंबई में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर से फ्लाइट लेने के लिए गुरुवार रात कार से उदयपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच हाईवे पर इनकी कार के सामने अचानक सांड आ गया ओर कार सांड से टकरा गया।

हादसे में कार सवार अशरफ (22) पुत्र अलीम कुरैशी, निवासी टोडारायसिंह की मौत हो गई। अशरफ कुछ दिनों पहले ही अपने बड़े पापा सलीम मोहम्मद कुरैशी के यहां फूलियाकलां आया हुआ था।

हादसे में समीर (23) पुत्र सलीम कुरैशी, साहिल (20) पुत्र रशीद कुरैशी एवं शाहरुख (24) पुत्र मोहम्मददीन बिसायती निवासी फूलियाकलां घायल हुए हैं।

  • घायलों को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया

घायलों को इलाज के लिए भीलवाड़ा के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई,मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर फूलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है